राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

तुर्की की संसद ने मक्का रक्षा समझौते को मंजूरी दी

तुर्की की संसद ने तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए मक्का रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी है। संसद ने गुरुवार को बताया कि विधेयक के पक्ष में 279 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 119 सांसदों ने इसके विरोध में वोट दिया। किसी भी सांसद ने मतदान से दूरी नहीं बनाई। संसद ने कहा विधेयक को मंजूरी दे दी गई है।

Also Read : ट्रंप ने यूरोप को शामिल करते हुए बड़े शांति समझौते की तैयारी का एलान किया

यह समझौता तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन के हस्ताक्षर के बाद लागू होगा। उल्लेखनीय है कि मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर इस साल सात अगस्त को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने हस्ताक्षर किए थे। समझौते की शर्तों के अनुसार, तीनों हस्ताक्षरकर्ता देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला होने को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment