स्पेन के टोलेडो प्रांत में गुरुवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने मीडिया को यह जानकारी दी। प्रवक्ता एस्थर पैडिला ने कहा कि एक ट्रेन में 146 यात्री और एक बच्चा और दूसरी में 397 यात्री यात्रा कर रहे थे।
Also Read : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का
स्पेन सरकार ने इस दुर्घटना को ‘गंभीर’ घटना बताया है। रेलवे के मुताबिक, यह टक्कर मोरा, ओरगाज़ और उर्दा शहरों के बीच हुई। दोनों ट्रेनें राजधानी मैड्रिड को स्पेन के दक्षिणी अंडालूसिया प्रांत के सेविले से जोड़ने वाले रूट पर चल रही थीं। इसकी वजह से मैड्रिड इलाके को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड लाइन पर यातायात रोक दिया गया है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



