राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

नई दिल्ली। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के अंतिम दिन भारत मंडपम में घुस कर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज होती जा रही है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया। तिलक मार्ग थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उनको चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। कांग्रेस पार्टी ने गिरफ्तारी की निंदा की है। खुद राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के सदस्यों का समर्थन किया है।

दिल्ली पुलिस ने सात दिन की रिमांड मांगी थी और आरोप लगाया कि चिब ही घटना के मास्टरमाइंड हैं। प्रदर्शनकारी उनके निर्देश पर भारत मंडपम में आयोजित समिट में घुसे थे। पुलिस ने यह भी दावा किया कि चिब ने ही उनको हर तरह के साधन जुटाने में मदद की थी। इस बीच खबर है कि एआई इम्पैक्ट समिट मामले की जांच दिल्ली पुलिस की इंटर स्टेट क्राइम ब्रांच टीम को सौंपी गई।

कांग्रेस ने चिब की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चिब की गिरफ्तारी असंवैधानिक और तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है। राहुल ने सोशल मीडिया में लिखा कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ साथियों पर गर्व, जिन्होंने कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई। गौरतलब है कि, 20 फरवरी को यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस मामले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से तीन नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार आरोपी घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किए गए थे। चिब को मिलाकर मामले में अब तक आठ गिरफ्तारी हो चुकी है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =