राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राजदूत गोर ने नेताओं को खुश करना सीख लिया

धीरे धीरे दुनिया भर के देश यह गुर सीख रहे हैं कि भारत के नेताओं को कैसे खुश किया जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत दिन से यह उपाय आजमा रहे हैं। वे गाहेबगाहे कह देते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ‘टफ बार्गेनर’ हैं, ‘बहुत महान नेता हैं’ आदि आदि। कुछ अन्य देश प्रधानमंत्री की यात्राओं के दौरान उनको अपना सर्वोच्च सम्मान दे देते हैं। इससे भारत खुश रहता है। मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्वोच्च सम्मान पाने वाले नेता बन गए हैं और इस आधार पर कहा जा सकता है कि वे दुनिया के सबसे महान नेता हैं।

बहरहाल, भारत के नेताओं को खुश करने का तरीका अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी आजमाया है। वे भारत के नेताओं की जितनी तारीफ कर रहे हैं उससे यह आशंका पैदा हो रही है कि अमेरिका कुछ बड़ा खेल करने वाला है। उन्होंने विदेश मंत्री और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को बहुत काबिल मंत्री और अपना दोस्त बताया। ध्यान रहे अमेरिका के साथ चल रही व्यापार संधि की वार्ता में इन दो मंत्रियों का अहम रोल रहने वाला है। इसी तरह गोर ने प्रधानमंत्री मोदी को भी खुश किया। उन्होंने कहा कि जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनिया के 35 नेता अमेरिका पहुंचेंगे लेकिन अगर राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा जाए कि वे किससे मिलने को उत्सुक हैं तो उनका जवाब होगा प्रधानमंत्री मोदी! इतनी तारीफ के बाद देखना होगा कि अमेरिका के साथ कैसी संधि होती है। तेल और एलपीजी तो भारत अब अमेरिका, वेनेजुएला से खरीदने ही लगा है।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment