प्रशांत किशोर ने बिहार के मिथिला क्षेत्र में ब्राह्मणों की एक सभा में कुछ ऐसी बातें कहीं हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले पीके के इस बयान को बहुत अहम माना जा रहा है। उन्होंने ब्राह्मणों से कहा कि वे अपने पूर्वजों की तरह बुद्धि का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। पीके ने कहा कि ब्राह्मणों का कोई मुसलमानों के साथ कोई विवाद नहीं है। मुसलमानों के साथ न आरक्षण का झगड़ा है और न जमीन का विवाद है। फिर भी ब्राह्मण भाजपा के असर में आकर सोशल मीडिया में मुसलमानों के खिलाफ अनाप शनाप लिखते रहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि दंगों में भी ब्राह्मण लड़ने नहीं जाते हैं। उनका कहना है कि पूर्वजों ने ऐसी व्यवस्था बनाई थी, जिसमें 20 फीसदी मुसलमान ब्राह्मण को नेता बनवाता था। भाजपा के चक्कर में पड़ कर ब्राह्मणों ने इसे गंवा दिया। अब वे अपनी संख्या बढ़ा नहीं सकते हैं इसलिए हाशिए पर हैं। असल में वे कांग्रेस के पुराने फॉर्मूले या ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित के साथ आने की बात कर रहे थे। अगर इससे ब्राह्मणों में भाजपा के प्रति थोड़ी भी नाराजगी बढ़ती है और सीमित मात्रा में ही सही ब्राह्मण भाजपा को छोड़ते हैं तो उसे बड़ा नुकसान होगा। बिहार में पीके का यह दांव राजद को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



