राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कांग्रेस से अलग ‘गोवा कांग्रेस पार्टी’

गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले राज्य में एक नई पार्टी बनी है, जिसका नाम है गोवा कांग्रेस पार्टी। जैसे ही इस पार्टी का गठन हुआ कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ी। कांग्रेस के प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने गोवा कांग्रेस पार्टी का गठन कराया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने एक सौ करोड़ रुपए खर्च करके यह पार्टी बनवाई है। कांग्रेस के कई नेता इसे कानूनी रूप से चुनौती देने की बात भी कर रहे हैं।

लेकिन मुश्किल यह है कि नाम के आधार पर इसे चुनौती नहीं दी जा सकती है या चुनौती दी गई तो उससे कुछ हासिल नहीं होगा। आखिर कांग्रेस नाम वाली कितनी ही पार्टी हैं, जिनके नेता कांग्रेस छोड़ कर ही गए हैं। तृणमूल कांग्रेस से लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी तक। ऐसे में गोवा कांग्रेस पार्टी को कैसे चुनौती दी जाएगी? कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस को गोवा कांग्रेस पार्टी या गोवा कांग्रेस कमेटी ही बोलते हैं। ऐसे में यह नई पार्टी चुनाव में कांग्रेस समर्थकों को गुमराह कर सकती है। लेकिन अब इसे रोकने का कोई उपाय कांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा है। ध्यान रहे कांग्रेस नेता इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं और कई पुराने कांग्रेस नेता पार्टी में वापस लौट रहे हैं।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =