भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग युद्ध छिड़ ही गया था। दोनों देशों के लड़ाकू विमानों ने एक दूसरे की सीमा में प्रवेश नहीं किया था लेकिन दोनों के लड़ाकू विमानों ने खूब मिसाइल छोड़े और ड्रोन से हमले किए। इस सैन्य अभियान और युद्ध की आहट के बीच क्रिकेट और सिनेमा की भी खूब चर्चा हुई।
भारत ने छह और सात मई की दरम्यानी रात को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। सात मई को इसकी जानकारी दी गई और बताया गया है कि सैन्य अभियान का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है। इसके बाद अनेक प्रोडक्शन हाउसेज ने यह नाम रिजस्टर कराने के लिए कॉपीराइट कार्यालय में आवेदन दे दिया। इनमें रिलांयस समूह भी शामिल था। हालांकि बाद में उसने आवेदन वापस ले लिया।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्रिकेट और सिनेमा
इस बीच एक प्रोडक्शन हाउस ने इस पर फिल्म बनाने का ऐलान भी कर दिया और एआई से तैयार करके एक पोस्टर भी जारी कर दिया। सोशल मीडिया में इसकी खूब आलोचना हो रही है लेकिन फिल्म बनाने वाले को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इसी तरह सैन्य कार्रवाई के बीच क्रिकेट के आईपीएल मुकाबले को लेकर भी खूब चर्चा हुई। सैन्य अभियान शुरू होने के बाद भी आईपीएल जारी रहा।
लेकिन आठ मई की रात को धर्मशाला में हमले की आशंका में जब मैच रद्द हुआ तब आईपीएल को एक हफ्ते के लिए रोका गया। एक हफ्ते के लिए आईपीएल स्थगित किए जाने के साथ ही सोशल मीडिया में यह बात चलने लगी थी कि युद्ध एक हफ्ते से ज्यादा नहीं चलेगा। इसमें भी राजीव शुक्ला की तस्वीर लगा कर कहा जा रहा था कि उनका कनेक्शन पूरी दुनिया में है तो वे सीजफायर करा देंगे और क्रिकेट मैच फिर शुरू होगा। अब लग रहा है कि जल्दी ही आईपीएल की गाड़ी भी पटरी पर लौटेगी।
also read: भारत के 32 एयरपोर्ट का संचालन फिर से शुरू
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


