mahila samridhi yojana : यह यक्ष प्रश्न बन गया कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का पैसा किस दिन से महिलाओं को मिलना शुरू होगा? ऐसा नहीं है कि मुख्य विपक्षी आम आदमी पार्टी ही यह सवाल पूछ रही है।
दिल्ली की महिलाएं भी जानना चाहती हैं। क्योंकि एक के बाद एक डेडलाइन मिस हो रही है या मिस होती दिख रही है। पहली डेडलाइन यह थी कि नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहली कैबिनेट में कई फैसले हुए और कई चुनावी वादों पर अमल हुआ लेकिन सबसे मुख्य वादा, जिसके दम पर चुनाव का पासा पलटा उसका फैसला नहीं हुआ। तभी आम आदमी पार्टी ने इसका मुद्दा बनाया।
वे दूसरी और कई चीजों का मुद्दा बना रहे थे और इसलिए सत्तारूढ़ भाजपा को लगा की उनको विधानसभा से ही नहीं, बल्कि विधानसभा परिसर से भी निकाल दिया जाए।
also read: Kiara Advani ने प्रैग्नेंसी की गुड न्यूज के बाद दी BAD NEWS, सुनकर चौंक जाएंगी….
बहरहाल, अगली डेडलाइन आठ मार्च की है और लग रहा है कि वह भी ऐसे ही निकल जाएगी। कंफ्यूजन इसलिए हुआ है कि भाजपा के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर योजना लॉन्च होगी और उस दिन से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
हकीकत यह है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत साफ शब्दों में कहा था कि आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के खाते में ढाई हजार रुपए पहुंच जाएंगे।
मनोज तिवारी का कहना है कि आठ मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और एक से डेढ़ महीने में पूरा होगा। इसका मतलब है कि अप्रैल के अंत से पहले महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंचेंगे।
तब फिर आम आदमी पार्टी इसका मुद्दा बनाएगी। अगर आठ मार्च से पैसा देना होता तो सरकार गठन के बाद पहले दिन से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाता। सो, यह योजना भले एक ग्रैंड इवेंट में आठ मार्च को लॉन्च हो जाए, पैसे कब से मिलेंगे यह कोई नहीं बता सकता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



