राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी के जन्मदिन पर एनडीए की एकता का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने का जश्न बहुत व्यवस्थित और सांस्थायिक तरीके से मनाया गया। एक एक चीज बहुत संयोजन के साथ की गई। दीये जलाने से लेकर गीत लॉन्च करने और रक्तदान शिविर से लेकर सफाई अभियान तक के सारे कामों की योजना बनी थी। ऐसे ही योजनाबद्ध तरीके से बाइक रैली रवाना की गई। तीन सौ बाइकर्स वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुए तो इतने ही बाइकर्स वडनगर से वाराणसी के लिए रवाना हुए। ये सभी लोग सात राज्यों से गुजरेंगे और हर जगह नरेंद्र मोदी के गुजरात और देश में कामकाज का गुणगान करेंगे।

इतने ही योजनबद्ध तरीके से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर एनडीए के घटक दलों की एकता का प्रदर्शन भी किया गया। यह कमाल की बात है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी इसमें शामिल हुए। वे आंध्र प्रदेश से वाराणसी पहुंचे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मोदी के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वहां बिहार की सहयोगी पार्टी लोजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मौजूद थे। इसी तरह उत्तर प्रदेश की सहयोगी अनुप्रिया पटेल वडनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मौजूद थीं। वहां महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शाह के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस तरह भाजपा ने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक अपनी पार्टी के नेताओं व सहयोगी नेताओं को मोदी के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल किया।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment