राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

तथ्यों की गलतियों पर भी चर्चा

सोनिया गांधी की किताब पहले पेंग्विन से आने वाली थी। पता नहीं किस कारण से पेंग्विन ने किताब प्रकाशित नहीं की। अभी तक किताब की कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है, जो इस सरकार के लिए या देश के लिए नुकसानदेह हो या शर्मिंदा करने वाली हो। फिर भी पेंग्विन ने इसे नहीं छापा और इस वजह से किताब हार्पर कॉलिन्स से छपी। सोचें, पहले इस किताब को पेंग्विन के संपादकों ने पढ़ा और फिर हार्पर कॉलिंन्स के संपादकों ने पढ़ा। फिर भी इसमें बड़ी तथ्यात्मक गलतियां रह गईं। किताब पढ़ने वालों ने तत्काल इन गलतियों की ओर भी ध्यान दिलाया।

इस किताब में तारीखों की तीन बड़ी गलतियां सामने आई हैं। सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना का वर्ष 1921 लिख दिया है, जबकि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और हाल ही में संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का समापन हुआ है। ऐसे ही सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे के आंदोलन का वर्ष 2012 बताया है, जबकि आंदोलन 2011 में हुआ था। सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक सचिव रहे अहमद पटेल के निधन का वर्ष 2022 बताया है, जबकि उनका निधन कोरोना संक्रमण की वजह से नवंबर 2020 में हुआ था। हालांकि इससे इन घटनाओं को देखने के सोनिया गांधी के नजरिए पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। फिर भी जितनी महत्वाकांक्षी यह किताब है उसे देखते हुए ऐसी गलतियां नहीं होनी चाहिए थी।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment