ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड तोड़ने की मुहिम में लगे हैं। 2024 में जब वे लगातार तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीत कर प्रधानमंत्री बने तो नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की। अभी तक नेहरू अकेले प्रधानमंत्री थे, जो लगातार तीन बार चुनाव जीते थे। उससे पहले मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब वे लगातार सबसे लंबे समय तक चुना हुआ प्रधानमंत्री रहने का जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।
बुधवार, 10 जून को यह रिकॉर्ड मोदी के नाम हो जाएगा। वे लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री रह कर नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। सवाल है कि इसके बाद क्या? इसके बाद भी नेहरू का एक रिकॉर्ड है। ले भले 1952 में पहली बार चुने हुए प्रधानमंत्री बने थे लेकिन उससे पहले 1947 से 1952 तक वे मनोनीत प्रधानमंत्री थे। इस रिक़ॉर्ड को तोड़ने के लिए मोदी को करीब छह साल और प्रधानमंत्री रहना होगा। नेहरू लगातार 6,130 दिन तक प्रधानमंत्री रहे थे। इसका मतलब है कि मोदी को 2029 का चुनाव जीत कर कम से कम तीन सौ तक यानी 2032 तक प्रधानमंत्री रहना होगा। उस समय तक मोदी की उम्र 81 साल से ऊपर होगी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


