राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सपा को सोच समझ कर तय करनी होगी टिकट

समाजवादी पार्टी के सामने बाकी किसी पार्टी के मुकाबले ज्यादा चुनौती है। इसका कारण यह है कि भाजपा जिस स्पेस में राजनीति करती है उसमें उसे चुनौती देने वाली कोई दूसरी पार्टी नहीं है। लेकिन सपा और कांग्रेस गठबंधन को चुनौती देने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर ने गठबंधन बना लिया है। इसलिए सपा को सबसे ज्यादा सावधानी से उम्मीदवारों का चयन करना होगा। जानकार सूत्रों का कहना है कि सपा जिनको टिकट नहीं देगी उनको टिकट देने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर की पार्टियां बैठी हैं। गौरतलब है कि ये दोनों पार्टियां सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लेकिन इनके पास सबके लिए उम्मीदवार नहीं हैं।

अपनी इस कमजोरी को इस बार दोनों ने ताकत बनाने का फैसला किया है। इनको पता है कि समाजवादी पार्टी पिछले 10 साल से विपक्ष में है और इस दौरान हर सीट पर उसकी टिकट के लिए कई कई नेताओं ने तैयारी की है। सबसे ज्यादा तैयारी और मारामारी सपा की टिकटों के लिए दिख रही है। हर सीट पर कई दावेदार हैं, लेकिन टिकट किसी एक को मिलनी है। उसमें से जो नाराज होगा और बागी होगा उनको ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ से टिकट मिल सकता है। ओवैसी और चंद्रशेखर दोनों की नजर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों और मुस्लिम बहुल सीटों पर है। इन दोनों पार्टियों को उम्मीदवार के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी है।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment