अमेरिका के उप राष्ट्रपति पहले भी भारत आते रहे हैं लेकिन किसी उप राष्ट्रपति का ऐसा स्वागत नहीं देखा गया, जैसा जेम्स डेविड वेंस यानी जेडी वेंस का हुआ है। वे उप राष्ट्रपति बनने के तीन महीने के अंदर भारत के दौरे पर आए हैं। एक कारण तो यह बताया जा रहा है कि वे भारत के दामाद हैं।
लेकिन इसके अलावा एक कारण यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में अभी तक कोई अमेरिकी उप राष्ट्रपति भारत नहीं आया था। जो बाइडेन भारत के दौरे पर आए लेकिन उनकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भारत नहीं आई थीं। डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में माइक पेंस उनके उप राष्ट्रपति थे वे भी भारत नहीं आए थे।
आखिरी बार बराक ओबामा के उप राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन 2013 में भारत की यात्रा पर आए थे। तभी ऐसा लग रहा है कि उप राष्ट्रपति वेंस की यात्रा को इतना बड़ा इवेंट बनाया जा रहा है।
Also Read: पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



