राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जस्टिस यशवंत वर्मा का क्या होगा?

अगले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव होने वाला है और उससे पहले शीतकालीन सत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग का मामला आ सकता है? सवाल है कि क्या महाभियोग का मामला अगले सत्र में निपटाया जाएगा या किसी तकनीकी आधार पर इसे जस का तस छोड़ दिया जाएगा? य़ह भी सवाल है कि सरकार न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ मिसाल बनाने के लिए जस्टिस यशवंत वर्मा को महाभियोग के जरिए हटवाएगी या उनके इस्तीफे को स्वीकार करके इस मामले को रफा दफा किया जाएगा? अगर चुनाव नहीं होते तो अलग मामला था। लेकिन सबको पता है कि छोटा ही सही लेकिन इस फैसले का असर राज्य की राजनीति पर होगा।

गौरतसब है कि पिछले दिनों जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा कि उनके इस्तीफा देने के बाद महाभियोग का मामला अपने आप समाप्त हो जाता है। हालांकि इस मामले में कानूनी जानकारों के बीच अलग अलग राय है। कुछ लोगों का कहना है कि उनका इस्तीफा महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होने और जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आया है। इसलिए महाभियोग नहीं रोका जा सकता है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कुछ बड़े और पुराने न्यायमूर्ति चाहते हैं कि इस विवाद को यही समाप्त किया जाएग। उनका कहना है कि महाभियोग के जरिए आज तक कोई जज नहीं हटाया गया। अगर जस्टिस वर्मा इस्तीफा नहीं देते तब महाभियोग के जरिए हटाया जा सकता था। लेकिन अब इस्तीफा हो गया तो मामले को समाप्त किया जाए।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment