nayaindia Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा वाले राज्यों में चुनाव
सर्वजन पेंशन योजना
राजरंग

भारत जोड़ो यात्रा वाले राज्यों में चुनाव

ByNI Political,
Share

कर्नाटक में चुनाव जीतने से कांग्रेस पार्टी उत्साहित है। कांग्रेस के नेताओं और राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा में अहम भूमिका निभाने वाले योगेंद्र यादव ने नतीजों के बाद इस बात पर बहुत जोर दिया कि जिन इलाकों से भारत जोड़ो यात्रा निकली वहां कांग्रेस को बहुत फायदा हुआ। बाद में एक आंकड़ा भी आया कि जिन क्षेत्रों से यात्रा गुजरी वहां की 66 फीसदी सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई। सो, अब कांग्रेस के नेता इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस साल पांच राज्यों- तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव होने वाले हैं। इनमें से तीन बड़े राज्यों- तेलंगाना, राजस्थान और मध्य प्रदेश से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजरी है।

कांग्रेस इन तीनों राज्यों में कर्नाटक जैसे नतीजों की उम्मीद कर रही है। इन तीनों राज्यों में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में बहुत समय बिताया था और पार्टी नेता भी उनके साथ चले थे। राहुल का आम लोगों से कनेक्ट भी दिखा था। सो, कहा जा रहा है कि कांग्रेस उसी हिसाब से इन राज्यों की चुनावी रणनीति बना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 24 मई को चुनाव वाले राज्यों के नेताओं की एक बैठक बुलाई है। इसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि राहुल ने अपनी यात्रा में जो मुद्दे उठाए तो उनको केंद्र में रख कर इन तीन राज्यों की रणनीति बनेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 6 =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें