nayaindia Devendra Fadnavis Aniksha Jaisinghani फड़नवीस के खिलाफ किसकी साजिश?
रियल पालिटिक्स

फड़नवीस के खिलाफ किसकी साजिश?

ByNI Editorial,
Share

इसमें कोई संदेह नहीं है कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ साजिश हो रही थी। साजिश के तहत एक सटोरिए की बेटी फड़नवीस की पत्नी के करीब पहुंची, उनको अपना दुखड़ा सुनाया और अपने डिजाइन किए हुए कपड़े पहनने को तैयार किया। बाद में पैसे कमाने की स्कीम समझाई और एक करोड़ रुपए एडवांस देने का प्रयास किया।

सवाल है कि क्या अनिक्षा जयसिंघानी को कुछ फायदा लेना था या उसने अपने स्तर पर इसकी साजिश रची थी? यह बात हजम नहीं होने वाली है कि किसी सटोरिए की बेटी ने अपने दम पर पूर्व मुख्यमंत्री और अभी राज्य के डिफैक्टो सीएम के खिलाफ साजिश रचे। गिरफ्तारी के दो दिन बाद पुलिस ने यह आरोप भी लगाया है कि उसने फड़नवीस के पत्नी अमृता को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया और 10 करोड़ रुपए मांगे थे।

यह आरोप भी गले उतरने वाला नहीं है। कोई बहुत शातिर ठग किसी कारोबारी या किसी अधिकारी को तो ब्लैकमेल करने की कोशिश कर सकता है लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े नेताओं में से एक को ब्लैकमेल करने की कोशिश नहीं कर सकता है। इसलिए यह मामला बहुत सीधा नहीं है। इसकी कई परतें हैं और अगर तटस्थ रूप से जांच हो तो बड़ा खुलासा हो सकता है। यह सरकारों में होने वाली साजिश जैसा कुछ लग रहा है। सोचें, यह मामला फरवरी में खुला था और 20 फरवरी को एफआईआर दर्ज हुई थी। फिर पुलिस ने कार्रवाई करने में एक महीना क्यों लगा दिया?

अंग्रेजी के एक अखबार ने 15 मार्च को खबर छापी और उसके अगले दिन आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया। उसके एक दिन बाद उस पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे। तभी यह पता लगना चाहिए कि करीब एक महीने तक क्या होता रहा था? साथ ही यह भी पता चलना चाहिए क्या यह जयसिंघानी की साजिश थी या विपक्ष की साजिश थी या सहयोगी पार्टी की साजिश थी या कुछ और था?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें