भारत और पाकिस्तान मैच में जसप्रीत बुमराह का जादू जमकर चला। बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर टीम इंडिया की वापसी करवाई। मुकाबले के बाद बुमराह का इंटरव्यू लेने के लिए उनकी पत्नी संजना गणेशन पहुंची।
संजना गणेशन टी20 वर्ल्ड कप में आईसीसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंकरिंग कर रही हैं। पहले संजना ने जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू लिया, अंत में दोनों के बीच मजेदार प्यार भरे पल भी देखने का मिले।
इंटरव्यू खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने संजना से कहा- आधे घंटे में फिर मिलते हैं. वहीं, संजना ने भी जवाब देते हुए पूछ लिया कि आज डिनर में क्या है? हालांकि संजना के सवाल पूछते ही इंटरव्यू वहीं खत्म हो गया। लेकिन दोनों की इस बातचीत की वजह से वीडियो सुर्खियों में आ गया।
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद दोनों की बातचीत का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जो इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बुमराह ने अपने चार ओवरों में 15 बॉल डॉट फेंकी। इस दौरान उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट भी लिए। यह जसप्रीत बुमराह ही थे, जो धीरे-धीरे मुकाबले को पाकिस्तान की पहुंच से दूर ले गए।
यह भी पढ़ें :-
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



