पंजाब किंग्स ने 26 अप्रैल (यानी कल) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच के खत्म होने के बाद टीम को एक बड़ा झटका स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा के रूप में लगा है, सिकंदर रजा (Sikandar Raza) 3 मई से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पंजाब किंग्स टीम का साथ छोड़ चुके हैं। आपको बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो सकी है।
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को पंजाब की टीम से सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 21.50 के औसत से कुल 43 रन बनाए। और गेंदबाजी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। सिकंदर ने आईपीएल के इस सीजन को बीच में छोड़ने की जानकारी सोशल मीडिया दी जिसमें उन्होंने लिखा कि धन्यवाद भारत, आईपीएल और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ मैंने हर मिनट का आनंद लिया। अब नेशनल ड्यूटी का समय है। हम फिर से जरूर मिलेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिकंदर ने आईपीएल में साल 2023 के सीजन में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 7 मुकाबलों में खेलते हुए 139 रन बनाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR ) के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स ने 262 रनों का सफलतपूर्वक चेज किया जो टी20 क्रिकेट इतिहास में भी अब तक का सबसे बड़ा रन चेज है। वहीं पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इस मैच में जीत हासिल करने के साथ प्लेऑफ में अपने पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा हुआ है। पंजाब (Punjab Kings) की टीम अभी आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है, जिसमें उन्होंने 9 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है जबकि उन्हें 6 में हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें :- दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका, मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये 2 विस्फोटक खिलाड़ी
यह भी पढ़ें :- IPL 2024: हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने इन खिलाडियों पर निकाली अपनी भड़ास
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



