nayaindia दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका, मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये 2 विस्फोटक खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका, मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये 2 विस्फोटक खिलाड़ी

Delhi Capitals
Image Credit: IPL

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला आज अरुण जेटली स्टेडियम में दोहपर 3:30 बजे से शुरू होगा। एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। तो वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 3 मैच जीतने के साथ 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है।

दिल्ली (Delhi Capitals) ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी थी, इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दोहरा लगा हैं। टीम के दो अहम खिलाडी इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने इसकी पुष्टि की है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ईशांत शर्मा और डेविड वॉर्नर चोटिल होने के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के पिछले मैच में भी नहीं खेले थे। वॉर्नर को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अंगूठे में चोट लग गई थी, जबकि ईशांत पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। गांगुली ने कहा, ‘डेविड वॉर्नर और ईशांत शर्मा दोनों चोटिल हैं आज के मैच में हिस्सा नहीं होंगे।

इसी सीजन हुए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मैच में हार्दिक पंड्या की टीम ने जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। ऐसे में दिल्ली (Delhi Capitals) की टीम इस हार का बदला लेने अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो 34 में से 19 मैच मुंबई (Mumbai Indians) ने अपने नाम किए हैं, जबकि 15 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने जीत दर्ज की है। अब इस आकड़ों से तो मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है।

यह भी पढ़ें :- Virat Kohli ने IPL में बनाया महारिकॉर्ड, इन तीन धुरंधरों को…

यह भी पढ़ें :- RCB फैंस न हो उदास, अभी बाकी है प्लेऑफ में पहुंचने की आस, बस इन टीमों से चाहिए मदद

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें