राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बे ओवल टेस्ट: लैथम का शतक, कॉन्वे दोहरे शतक के करीब

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत गुरुवार को बे ओवल में हुई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन की समाप्ति तक 1 विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए थे। डेवन कॉन्वे 178 और जैकब डफी 9 रन पर नाबाद थे। 

टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह न्यूजीलैंड के नाम रहा। वेस्टइंडीज के गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक पूरे दिन फील्ड में दौड़ते नजर आए। कीवी टीम के लिए कप्तान टॉम लैथम और डेवन कॉन्वे ने पारी की शुरुआत की।

लैथम और कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के टेस्ट इतिहास में यह आठवीं सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी।

Also Read : दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने 100 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

लैथम 246 गेंद पर 1 छक्का और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाकर आउट हुए। लैथम के टेस्ट करियर का यह 15वां शतक था।

डेवन कॉन्वे 279 गेंद पर 25 चौकों की मदद से 178 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। कॉन्वे के टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। कॉन्वे अपने दोहरे शतक से महज 22 रन दूर हैं। टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जब शुरू होगा तो सबसे पहली उत्सुकता न्यूजीलैंड टीम और फैंस में कॉन्वे के दोहरे शतक को लेकर होगी। अगर कॉन्वे दोहरा शतक पूरा करने में सफल रहते हैं, तो ये उनके करियर की दूसरी डबल सेंचुरी होगी।

लैथम का विकेट दिन के आखिरी समय में गिरा। वह 87वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। जैकब डफी को नाइट वॉचमैन के रूप में भेजा गया। डफी भी 16 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र विकेट केमार रोच को मिला। इसके अलावा, सभी गेंदबाज पूरे दिन संघर्ष करते हुए नजर आए।

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है। पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने ड्रा कराया था, जबकि दूसरा टेस्ट न्यूजीलैंड ने जीता था।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + six =

और पढ़ें