Dhoni Playing IPL-2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने बताया कि धोनी ने अब तक अपने खेलने को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है, लेकिन टीम को उम्मीद है कि वे इस सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
IPL के नए नियमों के तहत, 43 वर्षीय एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर शामिल कर सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक टीम की ओर से कोई औपचारिक अपडेट नहीं आया है। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन आईपीएल में उनकी उपस्थिति अब भी फैंस और टीम के लिए बेहद खास है।
also read: जानें कब है छठ पूजा,नहाय-खाय से लेकर 4 दिन के कलेंडर में क्या है खास…..
खेलने को लेकर आखिरी फैसला धोनी का
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने मीडिया को जानकारी दी कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 के सीजन में खेलेंगे या नहीं। CSK मैनेजमेंट चाहता है कि धोनी अगले सीजन भी टीम का हिस्सा बने रहें, और वे उन्हें रिटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला धोनी का ही होगा। (Dhoni Playing IPL-2025)
आईपीएल का मेगा ऑक्शन नवंबर के अंत में होने की संभावना है। इससे पहले धोनी ने आश्वासन दिया है कि वह 31 अक्टूबर तक टीम को अपने फैसले के बारे में बता देंगे। 31 अक्टूबर आईपीएल 2025 के लिए टीमों की रिटेन लिस्ट जमा करने की अंतिम तिथि भी है। CSK प्रबंधन और फैंस को उम्मीद है कि धोनी टीम के साथ एक और सीजन खेलेंगे।
2024 में ऋतुराज ने की थी कप्तानी
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टीम ने अगले सीजन के लिए कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी। हालांकि, बीते सीजन में चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई और अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार गई थी।
अब धोनी आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं। IPL ने एक पुराने नियम को दोबारा लागू किया है, जिसके तहत जो खिलाड़ी भारतीय टीम से पांच साल पहले रिटायर हो चुके हैं, वे ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में शामिल हो सकते हैं। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन उनका आखिरी मैच 2019 में खेला गया था।
इस नियम के अनुसार, 2025 के आईपीएल तक धोनी के रिटायरमेंट और आखिरी मैच दोनों को पांच साल पूरे हो जाएंगे। इस नियम का पहले कभी उपयोग नहीं हुआ था, इसलिए 2021 में इसे हटा दिया गया था। लेकिन अब CSK इस नियम का फायदा उठाकर धोनी को 4 करोड़ रुपये में टीम में शामिल कर सकती है, जिससे फैंस को एक और बार धोनी को पीली जर्सी में देखने का मौका मिल सकता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: insight sports


