IND vs AUS 3rd Gabba Test Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में जारी है।
14 दिसंबर को शुरू हुए इस मुकाबले के पहले ही दिन तेज बारिश ने खेल को पूरी तरह बिगाड़ दिया। पहले दिन केवल 13.2 ओवर का ही खेल हो सका, जिसके बाद दिन का खेल समाप्त कर दिया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, गाबा टेस्ट के अगले चार दिनों में भी बारिश का साया मंडरा सकता है।
ब्रिस्बेन में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है, जिससे मैच के बाधित होने की पूरी संभावना है। खिलाड़ियों और फैंस के लिए यह चिंता का विषय बन गया है कि क्या यह मुकाबला पूरा हो पाएगा।
आगे के दिनों में मौसम पर नजर रखना जरूरी होगा, क्योंकि बारिश के कारण न केवल खेल की रफ्तार धीमी होगी, बल्कि परिणाम पर भी असर पड़ सकता है।
also read: IND vs AUS: गाबा में बारिश ने मैच के साथ शुभमन गिल की लव स्टोरी खराब की…..
आज का मौसम
गाबा टेस्ट के दूसरे दिन भी बारिश की उम्मीद है. हालांकि दूसरे दिन मुकाबला आगे बढ़ने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन सिर्फ 08 प्रतिशत ही बारिश होने की संभावना है.(IND vs AUS 3rd Gabba Test Weather)
तीसरे दिन का मौसम
गाबा टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश की उम्मीद है. तीसरे दिन की बारिश खेल पर अच्छा-खासा प्रभाव डाल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन बारिश आने के करीब 70 प्रतिशत चांस हैं.
चौथे दिन का मौसम
चौथा दिन बारिश में पूरी तरह धुल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौथे दिन करीब 84 फीसद बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसे में चौथे दिन बारिश पूरा खेल बिगाड़ सकती है.
पांचवें दिन का मौसम
फिर गाबा टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन का मौसम भी बेईमान नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें दिन 56 फीसद बारिश आने के आसार हैं. पांचों दिन तेज बारिश देखकर तो यही कहा जा सकता है कि मुकाबला बेनतीजा भी हो सकता है.
पहले ही दिन बिगड़ा खेल(IND vs AUS 3rd Gabba Test Weather)
बारिश ने पहले ही दिन सारा खेल बिगाड़ दिया. गाबा टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर फिंक सके, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 28/0 रन बोर्ड पर लगाए.
अब दूसरे दिन का खेल आघे घंटे पहले शुरू होगा और कम से कम 98 ओवर फेंके जाएंगे.
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: tv9

