राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा बाहर

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (एमआई) को सीजन के आखिरी 2 मैचों से पहले दो झटके लगे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट की वजह से दोनों मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 

डी कॉक बाईं कलाई में टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं। वहीं, बावा अपनी दाईं हाथ के अंगूठे में लिगामेंट फटने के कारण बाहर हो गए हैं। बावा को चोट पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ लगी थी। दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम की देखरेख में अपने-अपने घर पर पुनर्वास करेंगे। एमआई जल्द ही दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है। 

Also Read : भारत बनाम अफगानिस्तान: भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित

मुंबई इंडियंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “क्विंटन डी कॉक अपनी बाईं कलाई में टेंडन की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच से पहले लगी थी। राज अंगद बावा के दाएं अंगूठे का लिगामेंट पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान फट गया था। इस वजह से दोनों सीजन के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। क्विंटन और बावा दोनों अपने-अपने घर पर अपना रिहैब जारी रखेंगे। मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उन्हें जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करने में सहयोग और मार्गदर्शन देगी।”

डी कॉक को आईपीएल 2026 की नीलामी में एमआई ने 1 करोड़ में खरीदा था। डी कॉक सीजन में तीन मैच खेल सके। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 112 रनों की पारी की बदौलत उन्होंने कुल 132 रन बनाए। 

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला बुधवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। लीग चरण में एमआई का आखिरी मुकाबला 24 मई को वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। एमआई का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। बचे 2 मैचों में जीत हासिल कर टीम अंकतालिका में अपना स्थान बेहतर करने की कोशिश करेगी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 11 =