राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स से जुड़े वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़ गए हैं। राजस्थान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। 

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान का आगाज 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन राजस्थान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी। राजस्थान ने 9वें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान ने रियान पराग को कप्तान बनाया है। राजस्थान की ओर से इस बार रवींद्र जडेजा और सैम करन खेलते हुए दिखाई दे देंगे। टीम ने जडेजा और करन को संजू सैमसन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया है।

Also Read : आईसीसी रैंकिंग: टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ियों ने लगाई छलांग

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार रहा था। 14 वर्षीय बल्लेबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था। वह आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।

राजस्थान रॉयल्स के लिए भले ही पिछला सीजन खराब रहा था, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था। यशस्वी ने 14 मुकाबलों में 159 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 559 रन बनाए थे। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 6 अर्धशतक लगाए थे। आईपीएल 2026 में राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। 

संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में यशस्वी के ऊपर इस सीजन बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में रियान पराग की कप्तानी का भी टेस्ट होगा। आईपीएल 2026 के पहले चरण के शेड्यूल में राजस्थान को कुल 4 मैच खेलने हैं, जिसमें से टीम तीन मुकाबले अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + eight =