राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आईपीएल: 12 करोड़ के घाटे के साथ डीसी में लौटे ऋषभ पंत

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने एक बड़ी ट्रेड को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब एलएसजी से डीसी में चले जाएंगे, जबकि डीसी के कुलदीप यादव अगले सीजन में एलएसजी के लिए खेलते दिखेंगे। गवर्निंग बॉडी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की। 

आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पंत अब 15 करोड़ में डीसी में वापस लौटेंगे। वहीं, कुलदीप अपनी मौजूदा फीस 13.5 करोड़ रुपये पर ही एलएसजी में जा रहे हैं। 

आईपीएल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “ट्रेड के बाद पंत 15 करोड़ की संशोधित फीस पर डीसी में वापस आएंगे। कुलदीप अपनी मौजूदा फीस 13.50 करोड़ रुपये पर एलएसजी में शामिल होंगे।

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव दोनों आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक साथ खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 और 2026 के लिए पंत एलएसजी से जुड़े थे, लेकिन कुलदीप डीसी का ही हिस्सा रहे। 

Also Read : आईसीसी रैंकिंग: स्मिथ को पछाड़कर ‘नंबर-1’ गेंदबाज बनीं श्री चरणी

पंत 2016 से 2024 तक डीसी का हिस्सा रहे थे। इस दौरान वह 2021 से 2024 तक टीम के कप्तान भी रहे। पंत ने 43 मैचों में डीसी की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 23 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। डीसी के लिए 2016 से 2024 के बीच पंत ने कुल 111 मैच खेले थे।

पंत का आईपीएल 2025 और 2026 सीजन एलएसजी के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा था। संभावना जताई जा रही थी कि आईपीएल 2027 में डीसी की जर्सी में दिख सकते हैं, और अब यह संभावना सही साबित हो गई है। 

एलएसजी कुलदीप यादव के लिए तीसरी टीम होगी। कुलदीप 2016 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा रहे हैं। वहीं, आईपीएल 2022 से 2026 तक वह डीसी का हिस्सा रहे। कुलदीप के आने से एलएसजी की स्पिन गेंदबाजी मजबूत होगी। भारतीय टीम का यह दिग्गज स्पिनर 110 आईपीएल मैचों में 112 विकेट ले चुका है।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 3 =

और पढ़ें