nayaindia मुंबई के खिलाफ 35 रन बनाते ही KL Rahul बन जाएंगे नंबर 1 बल्लेबाज

मुंबई के खिलाफ 35 रन बनाते ही KL Rahul बन जाएंगे नंबर 1 बल्लेबाज, कोहली भी पीछे

KL Rahul
Image Credit: IPL

IPL 2024: आईपीएल 2024 के सीजन का एक महत्वपूर्ण मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसी बीच केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल में अपने नाम के बड़ा रिकॉर्ड करने की दहलीज पर हैं। इस मैच में केएल राहुल (KL Rahul) सिर्फ 35 रन बनाने के साथ ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ एक बड़ा आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। राहुल (KL Rahul) के बल्ले से इस सीजन में अब तक 378 रन बन चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।

मुंबई के खिलाफ मैच में राहुल (KL Rahul) के पास इतिहास रचने का मौका है। वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के करीब हैं। मुंबई के खिलाफ अब तक खेले गए 16 आईपीएल मैचों में राहुल (KL Rahul) ने 867 रन बनाए हैं, और उन्हें शिखर धवन के 901 रनों से आगे निकलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में नंबर 1 बनने के लिए 35 और रनों की जरूरत है। विराट कोहली भी राहुल से पीछे हैं। कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 855 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) के खिलाफ 16 आईपीएल मैचों में केएल राहुल (KL Rahul) ने तीन शतक बनाए हैं, जो एक टीम के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड है। मुंबई के खिलाफ अपने पिछले दो आईपीएल मैचों में राहुल (KL Rahul) ने लखनऊ के लिए खेलते हुए दो शतक बनाए हैं। वह 16 अप्रैल 2022 को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 60 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहे और 24 अप्रैल 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में 62 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहे। ऐसे में आज भी उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है, क्योंकि यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें :- T20 World Cup के लिए आज हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान,‌ इन खिलाडियों को मिलेगा मौका

यह भी पढ़ें :- न्यूजीलैंड ने T20 World Cup 2024 के लिए टीम का किया ऐलान, इस खिलाडी के हाथ में होगी कमान

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें