पेरिस। भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक पुरुष भाला फेंक फाइनल में 89.45 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
नीरज चोपड़ा लगातार अपना दूसरा स्वर्ण पदक नहीं जीत पाये। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर के साथ अपने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के बावजूद, यह पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ने में विफल रहे। स्पर्धा में पाकिस्तान के अरशद नदीम ओलंपिक रिकॉर्ड 92.97 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।
दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।
ओलंपिक के 13वें दिन हुयी स्पर्धाओं के बाद पदक तालिका
पेरिस ओलंपिक 2024 में गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे देशों की पदक तालिका में स्थिति इस प्रकार है।
देश…………स्वर्ण..रजत..कांस्य..कुल
अमेरिका…….30…..38…..35..103
चीन………….28….25…..19….72
ऑस्ट्रेलिया…..18…..14…..12…44
फ्रांस…………14…..18……21….53
ब्रिटेन………..13…..17…..21…..51
द.कोरिया…….13…..08…..07….28
जापान………..13….07……13….33
भारत(63वां).00….01…..04…..05
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



