राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जोबर्ग सुपर किंग्स का हिस्सा नहीं होंगे पोलार्ड

मुंबई इंडियंस (एमआई) के नवनियुक्त कोच किरॉन पोलार्ड ने एसए 20 के 17 जनवरी 2027 से शुरु होने वाले सीजन से हटने का फैसला किया है। उन्हें इस महीने की शुरुआत में हुई एसए20 नीलामी में जॉबर्ग सुपर किंग्स (जेएसके) ने खरीदा था।

जेएसके ने बताया कि पोलार्ड ने टीम को अपने फैसले के बारे में बता दिया है। अब जेएसके अपने दल में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल कर सकती है। हालांकि वह खिलाड़ी नीलामी में शामिल खिलाड़ियों के पूल से बाहर का खिलाड़ी होगा।

बीते शनिवार को मुम्बई इंडियंस ने पोलार्ड को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया था। अब वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में यह भूमिका निभाएंगे। एसएस20 में भी इसी मालिकाना समूह की एक टीम एमआई केप टाउन (एमआई सीटी) है। पोलार्ड के इस फैसले से अब उनके किसी एफ आई फ्रैंचाइजी के खिलाफ खेलने की संभावना समाप्त हो गई है।

Also Read : पाकिस्तान ने सैम अयूब की जगह फरहान को किया वनडे टीम में शामिल

वह 2024 और 2025-26 में एसए20 के दौरान एमआई सीटी टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने 12 मैचों में 171.07 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए थे। हालांकि, इस सीजन के लिए हुई नीलामी में एमआई सीटी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई।

पोलार्ड पुरुषों की हंड्रेड प्रतियोगिता में इसी समूह की एक अन्य टीम एमआई लंदन के कोच भी हैं। एमआई के साथ उनका जुड़ाव इससे भी आगे का है। एमआई सीटी के अलावा वह मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क (2023-26) और आईएल टी 20 में एमआई एमिरेट्स (2023 से 2025-26 तक) के लिए भी खेल चुके हैं।

जेएसके ने पोलार्ड को खरीदने के लिए 15 लाख रैंड (लगभग 90,272 अमेरिकी डॉलर) खर्च किए थे। वह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 15 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने से मात्र एक रन दूर हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि जॉस बटलर ने हासिल की है। 39 साल के पोलार्ड दुनिया भर की फ्रैंचाइजी लीग में खिलाड़ी के तौर पर अब भी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अगस्त-सितंबर में सीपीएल 2026 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेला था। एसए20 का 2027 सीजन 17 जनवरी से शुरू होगा। इससे पहले पोलार्ड एमआई के मुख्य कोच के तौर पर आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेंगे।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment