गोनकालो रामोस ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में राफेल लीओ के पास पर हेडर से गोल किया, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी किक को गोल में बदला जिससे पुर्तगाल ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया को 2-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश किया।
अंतिम सीटी बजने से पहले मैच विवादों में घिर गया क्योंकि क्रोएशिया को लगा कि उसने आखिरी क्षणों में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया है, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद मारियो पासालिच को ऑफसाइड करार दिया और गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया। क्रोएशिया के प्रशंसकों ने मैदान पर बोतलें फेंकीं और विरोध में सीटी बजाई।
क्रोएशिया ने 53वें मिनट में इवान पेरिसिच के गोल से बढ़त बनाई, जो उन्होंने जोसिप सानिसिच के क्रॉस पर किया था।
रोनाल्डो ने पहले 68वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करके स्कोर बराबर किया जो विश्व कप में नॉकआउट चरण का उनका पहला गोल था। लेकिन पुर्तगाल की जीत के नायक रामोस रहे जिन्होंने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में तब गोल किया जब लग रहा था कि मैच अतिरिक्त समय तक खिंच जाएगा। उस समय रोनाल्डो बेंच पर बैठे हुए थे। उन्हें 81वें मिनट में सब्स्टीट्यूट कर दिया गया था।
Also Read : सोनम रघुवंशी को जमानत देने के आदेश पर रोक से उच्चतम न्यायालय का इनकार
पुर्तगाल सोमवार को राउंड ऑफ 16 में स्पेन का सामना करेगा। इस मैच में दो ऐसे खिलाड़ी आमने-सामने थे जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक थी। इनमें अपना छठा विश्व कप खेल रहे 41 वर्षीय रोनाल्डो और क्रोएशिया के लुका मोड्रिक थे, जो टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए पांचवीं बार प्रयास कर रहे थे।
मोड्रिक ने 2018 और 2022 में क्रोएशिया को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंचाया था, लेकिन इस बार वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए।
रोनाल्डो ने मैच के बाद कहा मेरे मन में इस तरह का खौफ कभी पैदा नहीं हुआ। लेकिन सब कुछ अच्छा होने के लिए आपको सकारात्मक बने रहना पड़ता है। मुझे इस तरह की मैन पसंद हैं। मैं हमेशा इसी तरह के मैच खेलना चाहता हूं। ’’
उन्होंने कहा,पहले हाफ में हमने खेल पर दबदबा बनाए रखा। दूसरे हाफ में गोल के बाद हम थोड़ा घबरा गए, लेकिन यही तो फुटबॉल है। पेनल्टी के बाद, मुझे लगता है कि हमारे लिए स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई। हमने कुछ मौके बनाए और मुझे लगता है कि अंत में हम मैच जीतने के हकदार थे।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


