एलिस पेरी (71 रन और दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टी-20 विश्वकप के 21वें मुकाबले में पाकिस्तान को 113 रनों से रौंद कर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। यह टूर्नामेंट में उसकी लगातार चौथी जीत है।
मंगलवार रात टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर बेथ मूनी (शून्य ) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी एलिस पेरी ने जॉर्जिया वॉल के साथ पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। अपने करियर का 10वां टी-20 विश्व कप खेल रहीं एलिस पेरी ने टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का भी लगाया।
Also Read : ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को भेजा निमंत्रण
नौवें ओवर में जॉर्जिया वॉल 28 गेंदों में 39 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुई। ऐनाबेल सदरलैंड 18 गेंदों में (27) रन बनाये। निकोला कैरी 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रही। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल, नश्रा संधू और रमीम शमीम ने दो दो विकेट लिये। फातिमा सना ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे 13.4 ओवरों में 86 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 113 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने सर्वाधिक (32) रन बनाये। कप्तान फातिमा सना (17) और इरम जावेद (14) ही दहाई अंक तक पहुंच सके। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्ररक्षण का शिकार हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिन्यू, एनाबेला सदरलैंड, एलिस पेरी ने दो-दो विकेट लिये। जॉर्जिया वेयरहम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
Pic Credit : ANI


