राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की भिड़ंत

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ‘सुपर-8’ मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी। 

ग्रुप मुकाबलों में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सफर शानदार रहा। इस टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 30 रन से हराया। नेपाल के विरुद्ध 9 विकेट से जीत दर्ज की, जिसके बाद इटली को 42 रन से परास्त किया। अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से रौंदकर वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में +5.350 नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम +3.800 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। इस टीम ने कनाडा के खिलाफ अपना पहला मैच 57 रन से जीता था, जिसके बाद अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में मात दी।

न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त देने के बाद यूएई के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने अपने सुपर-4 अभियान का अंत किया। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 76 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने सुपर-8 अभियान का दमदार आगाज किया।

Also Read : सुस्ती दूर कर शरीर को मजबूत बनाता है सर्वांगपुष्टि आसन

दोनों देशों के बीच अब तक 29 बार टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। वेस्टइंडीज ने इस दौरान 15 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 14 मैच जीते।

वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2016 के वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराया था, और वे अपने 10 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका हाल ही में पिछले महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से मिले थे, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल की थी।

साउथ अफ्रीका की टीम: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्त्जे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।

वेस्टइंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 13 =

और पढ़ें