टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें वार्म-अप मुकाबले में ओमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। कोलंबो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में गुरुवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए।
इस टीम को ब्रायन बेनेट और ब्रेंडन टेलर की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.4 ओवरों में 86 रन जुटाए।
ब्रायन 28 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टेलर 20 गेंदों में 26 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। यह टीम 94 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से डायोन मायर्स ने ताशिंगा मुसेकिवा के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। मायर्स 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मुसेकिवा ने 28 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 54 रन की नाबाद पारी खेली।
विपक्षी खेमे से सुफयान महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नदीम खान ने 2 विकेट निकाले। एक विकेट शाह फैसल के हाथ लगा।
Also Read : एपस्टीन फाइल्स बयान पर कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर बोला हमला
इसके जवाब में ओमान ने 19.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। आमिर कलीम ने जतिंदर सिंह के साथ 2.2 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की। आमिर 11 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जतिंदर सिंह ने हम्माद मिर्जा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 79 रन जुटाए।
हम्माद 35 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 7 चौके शामिल रहे। इसके बाद जतिंदर ने मोर्चा संभाला। वह 33 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 55 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए।
इस टीम ने 119 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से करण सोनावले ने जितेन रामानंदी के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।
जितेन ने 18 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ नाबाद 34 रन बनाए, जबकि कप्तान विनायक शुक्ला ने 10 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजारबानी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर और रयान बर्ल ने 1-1 विकेट निकाला।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




