Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है। सीनियर सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है। इस टीम में भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुवा जसप्रीत बुमराह के भी चुने जाने की पूरी उम्मीद है, जिससे उनको लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो जाएगा।
खबर के अनुसार मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय स्क्वॉड में चुने गए खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करेंगे। नियम के मुताबिक टूर्नामेंट के लिए सिर्फ 15 खिलाड़ी चुने जा सकते हैं, जबकि कुछ खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर शामिल किया जा सकता है। सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वॉड की घोषणा होगी।
क्या बुमराह को मिलेगी जगह?
मिली जानकारी के मुताबिक बुमराह को दोनों ही स्क्वॉड में शामिल किया जाएगा। बुमराह की फिटनेस को लेकर चिंतित करने वाले दावे किए गए हैं। कुछ ही दिनों पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों में खेलना मुश्किल है। मगर ताजा खबरों ने फैंस को कुछ राहत जरूर दी है। लेकिन उनका खेलना या न खेलना उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा।
read more: विराट-अनुष्का का ड्रीम होम, यहां सड़क नहीं जाती ले बोट का सहारा
सिडनी टेस्ट में लगी थी बुमराह को चोट
बुमराह को हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान पीठ में ऐंठन हो गई थी। सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन उन्हें असहजता महसूस हुई, जिसकी वजह से उन्हें बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा और उनका स्कैन किया गया। हालांकि बीसीसीआई ने उनकी चोट की पूरी गंभीरता का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया, लेकिन बुमराह मैच के दौरान दो दिन गेंदबाजी करते समय मुश्किल में दिखाई दिए।
read more: कौन है प्रिया सरोज? जो बनेंगी Cricketer Rinku Singh की दुल्हनिया
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: Instagram

