राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें सर्वाधिक रन विराट कोहली के नाम पर हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी शामिल है, जो इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों के दबदबे को दर्शाता है। आइए, इस लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।  

विराट कोहली: रन-मशीन कोहली अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से ही आईपीएल खेले हैं। कोहली ने आईपीएल करियर में 267 मुकाबले खेले, जिसमें 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले। कोहली इस लीग में 291 छक्के और 771 चौके लगा चुके हैं।

रोहित शर्मा: साल 2008 से अब तक रोहित शर्मा ने सिर्फ दो ही टीमों की तरफ से यह लीग खेली है, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए। उनके बल्ले से 302 छक्के और 640 चौके निकले हैं।

Also Read : कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

शिखर धवन: बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2008 से 2024 के बीच आईपीएल करियर में कुल 222 मैच खेले, जिसमें 35.25 की औसत के साथ 6,769 रन अपने नाम किए। इस दौरान धवन के बल्ले से 152 छक्कों और 768 चौकों के साथ कुल 2 शतक और 51 अर्धशतक आए।

डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2009 से 2024 के बीच में कुल 184 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 40.52 की औसत के साथ 6,565 रन जोड़े। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 62 अर्धशतक निकले। वॉर्नर ने इस लीग में 236 छक्के और 663 चौके लगाए हैं।

सुरेश रैना: इस खिलाड़ी ने साल 2008 से 2021 के बीच आईपीएल करियर में कुल 205 मैच खेले, जिसमें 32.51 की औसत के साथ 5,528 रन जुटाए। इस दौरान उनके बल्ले से 203 छक्के और 506 चौके निकले। रैना ने आईपीएल करियर में 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 12 =