राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘वैभव में निडरता है, उसे बल्लेबाजी करते देखना दिलचस्प’: हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में आरआर के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की जिसका जवाब एमआई के पास नहीं था। एमआई को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आरआर के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। 

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, “वैभव ने जिस तरह खेला, उसे देखना दिलचस्प है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है, जिस तरह की उसमें निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है। मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह बस अपनी गलतियों से सीखे।”

इसके अलावा हार के लिए हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी की असफलता को जिम्मेदार माना। 

हार्दिक ने कहा मुझे लगता है कि हमने वैसी गेंदबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। एक गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर, हम अच्छा नहीं कर पाए। मैं इस मैच के लिए बल्लेबाजों को दोष नहीं दूंगा। यह निश्चित रूप से गेंदबाजी की असफलता थी। यह टी20 क्रिकेट है, यह हमेशा कुछ सही गेंदों को डालने के बारे में है। अगर आप 27 देखते हैं, तो इसका मतलब है कि हम पांच अच्छी गेंद और पांच कम छक्के की बात कर रहे हैं। इसलिए अगर हमने सही गेंद डाली होती, तो हम मैच में होते।

Also Read : बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने ली शि फेंग को हराया

बारिश से प्रभावित रहा यह मैच 11-11 ओवर का खेला गया, जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था।

आरआर के सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद से ही मुंबई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। दीपक चाहर हों, ट्रेंट बोल्ट हो या फिर जसप्रीत बुमराह सभी को मार पड़ी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसमें 2 छक्के जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में लगे थे। 

यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। जायसवाल की पारी की मदद से आरआर ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों पर 20 रन बनाए थे।

151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कभी जीत की ओर जाती नहीं दिखी। रिकल्टन, रोहित सूर्यकुमार यादव, और हार्दिक पांड्या 41 के स्कोर तक अपने विकेट गंवा चुके थे। नमन धीर के 13 गेंदों पर 25 और शरफेन रदरफोर्ड के 8 गेंदों पर 25 रन की पारियों की बदौलत एमआई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी।

आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने 1-1, जबकि नांद्रे बर्गर-संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए।  यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − seven =