Actor Vijay

  • विजय आज साबित करेंगे बहुमत

    चेन्नई। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय बुधवार को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे। उनके पास बहुमत के लिए जरूरी 117 से चार ज्यादा विधायकों का आंकड़ा है। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने 121 विधायकों का समर्थन पत्र पेश किया था, जिसके आधार पर उनको शपथ के लिए आमंत्रित किया गया। परंतु अब विजय को अन्ना डीएमके से बागी होकर अलग हुए खेमे का समर्थन भी मिल गया है। मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को अन्ना डीएमके विधायक सीवी षणमुगम के ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के बागी विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान अन्ना डीएमके विधायक एसपी...

  • क्या पीके ने विजय को जिताया?

    यह बात पूरी तरह से तो सही नहीं है लेकिन इसमें आंशिक सचाई है कि प्रशांत किशोर ने तमिल फिल्मों के सुपर सितारे विजय की पार्टी टीवीके को जीत की राह दिखाई। 2024 में जब विजय ने पार्टी बनाई थी तभी उनकी ओर से प्रशांत किशोर को संपर्क किया गया था। उस समय वे आईपैक से अलग हो गए थे और बिहार में अपनी राजनीति कर रहे थे। इसके बावजूद प्रशांत किशोर ने विजय का प्रस्ताव स्वीकार किया। जानकार सूत्रों का कहना है कि लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के दामाद आधव अर्जुन ने पीके से संपर्क किया था। दोनों के...

  • विजय का बहुमत पूरा नहीं हुआ

    चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपर स्टार और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी टीवीके प्रमुख विजय अपनी सरकार बनाने के लिए बहुमत का बंदोबस्त नहीं कर पाए हैं। बुधवार की देर शाम तक उनके पास 113 विधायकों की सूची तैयार थी, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 का है। उनकी अपनी पार्टी के 108 विधायक जीते हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों का समर्थन उनको दिया है। कांग्रेस नेताओं ने विजय से मिल कर उनको समर्थन पत्र सौंप दिया है। डीएमके गठबंधन में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कम्युनिस्ट पार्टियों ने विजय को समर्थन...

  • विजय छोटी पार्टियों के साथ सरकार बनाएंगे

    तमिलनाडु में पहली बार त्रिशंकु विधानसभा बनी है। वहां आमतौर पर एक पार्टी को बहुमत मिलता रहा है और बिना किसी गठबंधन के सरकार बनती रही है। पिछले चुनाव में भी डीएमके को अकेले पूर्ण बहुमत मिला था। यही कारण था कि उसने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों को सरकार में नहीं शामिल किया था। इस बार भी चुनाव के पहले ही साफ हो गया था कि डीएमके जीती तो वह कांग्रेस को और अगर अन्ना डीएमके जीती तो वह भाजपा को सरकार में हिस्सेदार नहीं बनाएगी। लेकिन दोनों हार गए और फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके जीत गई।...

  • टीवीके विधायकों ने विजय को चुना नेता

    चेन्नई। दो साल पहले पार्टी बना कर पहला चुनाव लड़ने उतरे तमिल फिल्मों के सुपर सितारे जोसफ विजय चंद्रशेखर को उनकी पार्टी टीवीके विधायक दल का नेता चुना गया है। इस बीच चुनाव नतीजे आने के एक दिन बाद मंगलवार को एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बहरहाल, मंगलवार की सुबह से विजय की पार्टी के विधायकों का चेन्नई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधायकों की बैठक में विजय को नेता चुना गया। हालांकि मंगलवार की देर शाम तक उन्होंने सरकार बनाने का दावा नहीं पेश किया था। गौरतलब है कि सोमवार को आए चुनाव...

  • विजय ने दक्षिण भारत का ट्रेंड बदला

    दक्षिण भारत में फिल्मी सितारों का जलवा कम हो गया था। वे राजनीति में आते तो थे पर कामयाब नहीं हो पाते थे। तमिलनाडु में कैप्टेन विजयकांत ने 2005 में डीएमडीके पार्टी बनाई और चुनाव में उतरे लेकिन कुछ नहीं कर पाए। कमल हसन ने पार्टी बनाई लेकिन कोई चमत्कार नहीं दिखा सके। रजनीकांत ने भी पहल की लेकिन वे पीछे हट गए। आंध्र प्रदेश में चिरंजीवी ने पार्टी बनाई लेकिन बुरी तरह से पिट गए। केरल में सुरेश गोपी भी पार्टी बना कर उतरे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तभी ऐसा लग रहा था कि एमजी रामचंद्रन या जयललिता या...

  • तमिलनाडु में ‘विजय’ का सूर्य

    चेन्नई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे चौंकाने वाला नतीजा तमिलनाडु में आया है, जहां तमाम एक्जिट पोल अनुमानों के उलट फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके चुनाव जीत गई है। राज्य की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था और 85 फीसदी लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद आए एक्जिट पोल अनुमानों में डीएमके नेतृत्व वाले सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस की जीत का अनुमान जताया गया था। दूसरे स्थान पर अन्ना डीएमके को बताया गया था। लेकिन इन दोनों पार्टियों को छोड़ कर विजय की पार्टी टीवीके ने अकेले 107 सीटें हासिल की...

  • तमिलनाडु की नई पसंद

    टीवीके के संस्थापक विजय खुद को पेरियार की विरासत से जोड़ते हैं और भारतीय संविधान को अपनी आस्था का दस्तावेज मानते हैं। इस रूप कहा जा सकता है कि तमिलनाडु ने सिर्फ चेहरा बदला है, राजनीतिक विचारधारा नहीं। तमिलनाडु में 59 साल बाद ऐसा हुआ है, जब वहां द्रविड़ मुनेत्र कड़गम या अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के अलावा कोई पार्टी कोई सत्ता की दावेदार बनी है। 1967 में पहली बार डीएमके सत्ता में आई। 1972 में एमजी रामचंद्रन ने इससे अलग होकर एडीएमके का गठन किया। 1967 से 2021 तक डीएमके ने सात बार और एडीएमके ने पांच बार सरकार...

  • विजय के कारण बिगड़ेगा समीकरण

    तमिलनाडु का पारंपरिक राजनीतिक समीकरण बदल रहा है। फिल्म स्टार विजय ने प्रदेश की राजनीति का माहौल बदल दिया है। उनकी करूर की सभा में हुई भगदड़ की बात बहुत पीछे छूट गई है। राज्य के लोग खास कर युवा उनके पीछे एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने अपने को एमजी रामचंद्रन यानी एमजीआर की श्रेणी में रख दिया है। विजय ने वैसे जुमले बोले, जैसे एमजीआर बोलते थे। उन्होंने एमजीआर की तरह ही डीएमके को दुष्ट शक्ति कहा। उनका दावा है कि वे इन दुष्ट शक्तियों को हराने और राज्य के लोगों की रक्षा के लिए चुनाव मैदान में उतरे...

  • विजय के समर्थन में राहुल

    चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके से कांग्रेस के तालमेल की अटकलों के बीच राहुल गांधी ने विजय का समर्थन किया। राहुल ने विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज पर रोक लगाने के फैसले की आलोचना की है। मंगलवार को तमिलनाडु में एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर लगातार हमला हो रहा है और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर...

  • विजय और स्टालिन का फिल्मी मुकाबला

    तमिलनाडु का चुनावी स्पेस फिल्म स्टार विजय ने बहुत दिलचस्प बना दिया है। राज्य में विपक्षी पार्टी अन्ना डीएमके से ज्यादा राजनीति उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी कर रही है और इन दोनों से ज्यादा राजनीति विजय कर रहे हैं। विजय अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव को डीएमके बनाम टीवीके बनाने में लगे हैं। तभी दोनों पार्टियों के बीच तलवार खींची है और दोनों के नेता एक दूसरे के खिलाफ खूब मुखर हैं। अब दोनों के बीच फिल्मी मुकाबला भी होने जा रहे हैं। पोंगल के मौके पर विजय की फिल्म और स्टालिन के परिवार की ओर से बनवाई...

  • अभिनेता विजय की पार्टी को तालमेल नहीं करना है

    तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय को तालमेल करके चुनाव नहीं लड़ना है। उनकी पार्टी यह बात खुल कर नहीं कह रही है लेकिन उनकी शर्तें ऐसी हैं कि कोई भी उसे स्वीकार करके तालमेल नहीं करेगा। विजय चाहते हैं कि तालमेल तभी हो जब उनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाए। यह बात किसी स्थिति में अन्ना डीएमके नेता ई पलानीस्वामी को मंजूर नहीं है। तभी भाजपा का कोई प्रयास कामयाब नहीं हो रहा है। भाजपा चाहती है कि अन्ना डीएमके और भाजपा के गठबंधन में विजय की पार्टी टीवीके को शामिल कराया जाए। इसके लिए टीवीके को कई...

और लोड करें