Anil Ambani

  • ईडी ने अनिल अंबानी के घर ‘एबोड’ को कुर्क किया

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घर ‘एबोड’ को कुर्क कर लिया है, जिसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपये है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित यह आलीशान घर 66 मीटर ऊंचा है और इसमें 17 मंजिलें हैं। संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अंबानी की समूह कंपनी आरकॉम द्वारा कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में इस बहुमंजिला घर को कुर्क करने के लिए पीएमएलए के तहत एक अस्थायी...

  • अनिल अंबानी को मिली राहत अदालत ने खत्म की

    मुंबई। रिलायंस समूह के अनिल अंबानी को अदालत की ओर से जो राहत मिली हुई थी उसे अदालत ने ही खत्म कर दिया है। अनिल अंबानी ने जिन बैंकों से कर्ज लिया है और उसमें गड़बड़ी की है वो बैंक अब उनको फ्रॉड घोषित कर सकेंगे। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को उन्हें मिली राहत का आदेश रद्द कर दिया है। अदालत ने इससे पहले दिसंबर 2025 में 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। असल में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक...

  • किश्तवाड़ में आतंकी नेटवर्क खत्म

    श्रीनगर। भारतीय सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रविवार की मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद का आतंकवादी सैफुल्लाह मारा गया है। गौरतलब है कि रविवार की मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनमें एक सैफुल्लाह भी था। मुठभेड़ के एक दिन बाद सोमवार को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सात आतंकियों की फोटो पोस्ट की और लिखा है कि 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है। सेना की पोस्ट में कहा गया है कि इन आतंकियों...

  • अनिल अंबानी का ईडी क्या करेगी?

    देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे भाई और एक समय सरकार के चहेते कारोबारी रहे अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। लेकिन इतनी मुश्किलें बढ़ने के बाद यह भी सवाल है कि उनको इतनी राहतें क्यों मिल रही हैं? उनके खिलाफ जितने मामले आए हैं या जितने आरोप लगे हैं और जिस तरह की कार्रवाई की खबरें आ रही हैं उसे देखते हुए उनकी गिरफ्तारी बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। ऐसे मामलों में आमतौर पर केंद्रीय एजेंसियां गिरफ्तारी पहले करती हैं और बाकी कार्रवाई उसके बाद होती है। लेकिन यहां सारी कार्रवाई हो रही है,...

  • अनिल अंबानी समूह की 3,084 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की लगभग 3,084 करोड़ रुपए की 40 से अधिक संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। इन संपत्तियों में मुंबई के पाली हिल स्थित अंबानी परिवार का आलीशान आवास, नई दिल्ली का रिलायंस सेंटर और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और पूर्वी गोदावरी में स्थित कई संपत्तियां शामिल हैं।  प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 5(1) के तहत 31 अक्टूबर को की। ईडी की जांच रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और फंड डायवर्जन...

  • अनिल अंबानी का एक और खाता फ्रॉड

    नई दिल्ली। अनिल अंबानी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। ईडी और सीबीआई के छापे के बाद एक और बैंक ने उनके खाते को फ्रॉड घोषित कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक के बाद बैंक ऑफ इंडिया ने भी अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस यानी आरकॉम के लोन खाते को फ्रॉड घोषित किया है। बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया है कि बैंक से लिए गए फंड का गलत इस्तेमाल किया गया था। इसमें कंपनी के पूर्व निदेशक अनिल अंबानी का नाम भी शामिल है। यह मामला 2016 का है। बैंक ऑफ इंडिया...

  • अनिल अंबानी के घर अब सीबीआई का छापा

    मुंबई। ईडी के बाद अब दूसरी केंद्रीय एजेंसी ने सीबीआई ने अनिल अंबानी के ठिकानों पर छापा मारा है। सीबीआई ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस यानी आरकॉम के खिलाफ 2,929 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने मुंबई में रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड के ऑफिस और अनिल अंबानी के घर पर शनिवार, 23 अगस्त को छापेमारी भी की है। यह फ्रॉड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा है। गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में पहले ही बताया था कि  स्टेट बैंक ने इस मामले में सीबीआई में...

  • अनिल अंबानी पर ईडी का छापा

    नई दिल्ली। अब तक विपक्षी नेताओं के ऊपर ईडी के छापे पड़ते थे लेकिन इस बार विपक्ष, जिस कारोबारी को सरकार का सबसे करीबी बताता है उसके यहां ईडी ने छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गुरुवार, 24 जुलाई को अनिल अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। केंद्रीय एजेंसियों ने करीब 50 कंपनियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। साथ ही 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि यस बैंक से लिए तीन हजार करोड़ रुपए के कर्ज की धोखाधड़ी मामले में यह कार्रवाई...

और लोड करें