राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

किश्तवाड़ में आतंकी नेटवर्क खत्म

शोपियां

श्रीनगर। भारतीय सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि रविवार की मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद का आतंकवादी सैफुल्लाह मारा गया है। गौरतलब है कि रविवार की मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनमें एक सैफुल्लाह भी था। मुठभेड़ के एक दिन बाद सोमवार को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सात आतंकियों की फोटो पोस्ट की और लिखा है कि 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है।

सेना की पोस्ट में कहा गया है कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। गौरतलब है कि सैफुल्लाह किश्तवाड़ में आतंक का सरगना था। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ में सेना के साथ साथ जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे और साथ ही सेना की इंटेलिजेंस एजेंसी भी शामिल रही। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में चतरू इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन आतंकी मारे गए थे।

इससे पहले चार फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षा बलों ने जैश के एक आतंकी को मार गिराया था। उधमपुर में भी गुफा में छिपे जैश के दो आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों को सैफुल्लाह खुद को जैश ए मोहम्मद का कमांडर बताता था। उसने करीब पांच साल पहले जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की थी। वह सुरक्षा बलों पर कई जानलेवा हमलों का मास्टरमाइंड था, जिसमें जुलाई 2024 का हमला भी शामिल है, जिसमें चार सैनिक मारे गए थे।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 14 =