मोदी ने 71 हजार नियुक्त पत्र बांटे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के जरिए 71 हजार लोगों के नियुक्ति पत्र बांटे। मोदी ने सोमवार को देश में 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले में 71 हजार युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नियुक्त पत्र बांटे। इस साल के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा रोजगार मेला है। रोजगार मेले की शुरुआत कोई दो साल पहले हुई थी। लोकसभा चुनाव से पहले 11 रोजगार मेले का आयोजन हुआ था। नियुक्ति पत्र बांटने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दो साल में उनकी सरकार में करीब 10...