खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को लेकर गहलोत का सरकार पर हमला
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नई व्यवस्था किसानों को खाद उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें परेशान करने का माध्यम बन गई है। गहलोत ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह समस्या केवल बारां जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राजस्थान के किसान इस अव्यवस्था से प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नई ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था खाद देने के बजाय किसानों को परेशान करने का जरिया बन गइ है। Also...