बिहार के शिक्षा सुधार बिल का विरोध
केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में बदलाव के लिए विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक लाई है, जिस पर संसदीय समिति विचार कर रही है। इस समिति की रिपोर्ट अभी टल गई है। लेकिन उधर बिहार में ऐसे ही उच्च शिक्षा के लिए लाए जा रहे बिल का विरोध शुरू हो गया है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा को भी दो हिस्सों में बांटना चाहती है। इसके लिए एक बिल तैयार किया गया है, जिसमें डिग्री कॉलेजों को सीधे उच्च शिक्षा विभाग के दायरे में लाने का प्रस्ताव है। इससे ऊपर के यानी पीजी और रिसर्च वगैरह से जुड़े संस्थानों को अलग किया...