भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। साथ ही असम के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। हालांकि असम में पार्टी जिन 89 सीटों पर लड़ने वाली है उसमें से एक ही बार में 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर अपनी जालुकबाड़ी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस छोड़ने वाले दो बड़े नेताओं भूपेन बोरा और प्रद्योत बोरदोलोई को भी भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा ने सहयोगी...