राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल के खिलाफ प्रस्ताव पर विचार करेगी भाजपा

जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पेश किए गए सब्सटेंसिव मोशन पर भाजपा ने अभी फैसला नहीं किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि स्पीकर से बात करके फैसला किया जाएगा कि इस मोशन का क्या किया जाए। उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार ने पहले विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर विचार किया था क्योंकि राहुल गांधी ने नियमों को तोड़ा और एक अप्रकाशित किताब का गैरकानूनी तरीके से जिक्र किया।

रीजीजू ने कहा कि राहुल ने उन्होंने अपने बजट भाषण में भी कई बातें कहीं, जैसे ‘देश बिक गया’, दूसरी भी बातें थीं, जिनके लिए सरकार मोशन लाना चाहती थी। उन्होंने कहा, ‘निशिकांत दुबे एक सब्सटेंसिव मोशन लाए हैं, इसलिए अभी के लिए, हम उस मोशन को हटा रहे हैं जो सरकार लाने वाली थी। कोई भी एमपी मोशन ला सकता है। सब्सटेसिव मोशन के मंजूर होने के बाद, हम स्पीकर से बात करने के बाद तय करेंगे कि हम इसे प्रिविलेज कमेटी या एथिक्स कमेटी को भेज सकते हैं या सीधे हाउस में चर्चा के लिए ला सकते हैं। यह बाद में तय किया जाएगा’। गौरतलब है कि राहुल गांधी कह चुके हैं कि सरकार को जो करना है करे वे डरने वाले नहीं हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + fifteen =