By-elections

  • चार राज्यों की पांच सीटों पऱ उपचुनाव संपन्न

    नई दिल्ली। देश के चार राज्यों, गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब की पांच विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा करीब 70 फीसदी मतदान पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर हुआ, जबकि पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर सबसे कम 50 फीसदी के करीब मतदान हुआ। इनके अलावा केरल की नीलांबुर सीट पर भी मतदान हुआ। गुजरात की दो सीटों विसावदर और कडी पर भी शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव हुआ। उपचुनाव के नतीजे 23 जून को आएं। गुजरात में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी...

  • राज्यों में उपचुनाव बहुत अहम है

    चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। 19 जून को इन सीटों पर उपचुनाव होंगे। इनमें से दो सीटें गुजरात की हैं, जबकि पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल की एक एक सीटें हैं। इन चारों राज्यों में उपचुनाव के नतीजों से विधानसभा की संरचना और राज्य सरकारों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन कम से कम तीन राज्यों की तीन सीटों का उपचुनाव राजनीति को कई तरह से प्रभावित करने वाला होगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला चुनाव है। इसलिए भी इसके नतीजे अहम हैं। सबकी नजर पंजाब की...

  • यूपी की नौ सीटों पर 20 को मतदान, मैदान में 90 उम्मीदवार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। इस उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि, नौ विधानसभा क्षेत्र में 34,35,974 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 14 उम्मीदवार गाजियाबाद में हैं। सबसे कम सीसामऊ और खैर में पांच-पांच प्रत्याशी हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,718 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 1,917 मतदान केंद्र हैं। चुनाव आयोग ने 9 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 9 व्यय प्रेक्षक तैनात...

  • दस राज्यों की 31 सीटों पर उपचुनाव संपन्न

    नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड सीट पर उपचुनाव संपन्न हो गया। बुधवार को शाम पांच बजे मतदान समाप्त हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। वायनाड सीट पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ी हैं। राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर प्रियंका का मुकाबला सीपीआई के सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से था। वायनाड में राहुल गांधी चार दिन चुनाव प्रचार करने गए और मतदान के दिन भी वे केरल में ही थे। केरल की पलक्कड विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को...

  • थम गया प्रचार अब पहुंचने लगे द्वार-द्वार

    भोपाल। प्रदेश में होने जा रहे बुधनी एवं विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज शाम को चुनाव प्रचार थम गया और दोनों दलों के नेता कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देने लगे। पिछले एक पखवाड़े में दोनों दलों के दिग्गज नेताओं ने इन क्षेत्रों में पसीना बहाया है। इसके बावजूद भी मतदाता ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। अब 13 नवंबर को ही मतदान के दिन ही मतदाता अपना निर्णय ईवीएम में बंद करेगा। दरअसल दोनों दलों के लिए बुधनी एवं विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव अपने-अपने कारणों से बेहद महत्वपूर्ण है। शायद यही कारण है कि प्रचार अभियान में कोई कसर...

  • दीपावली तक लोप्रोफाइल ही रहेगा चुनाव प्रचार

    भोपाल। बुधनी एवं विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में नामांकन-पत्र दाखिल करने के दौरान शक्ति प्रदर्शन करके अब राजनीतिक दल लोप्रोफाइल चुनाव प्रचार की राह पर चल रहे हैं और दीपावली त्यौहार के बाद ही चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। दरअसल, प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव 13 नवंबर को होना है जिसके लिए दोनों ही प्रमुख दल पिछले कुछ महीनो से तैयारी कर रहे हैं और प्रतिष्ठा का चुनाव लड़ रहे हैं नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान दोनों ही सीटों पर बारी-बारी से जमकर शक्ति प्रदर्शन किया और उसके बाद दिग्गज नेताओ की बजाय स्थानीय नेताओं ने चुनाव...

  • भाजपा ने उपचुनाव के 25 भाजपा प्रत्याशी घोषित

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में दो लोकसभा और 48 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार की शाम को भाजपा ने आठ राज्यों के लिए 25 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी के लिए सबसे ज्यादा अहम माने जा रहे उत्तर प्रदेश के लिए अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। वहां नौ सीटों के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की है। बहरहाल, भाजपा ने 24 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। भाजपा ने वायनाड...

  • बसपा लड़ेगी उपचुनाव: मायावती

    लखनऊ। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने ऐलान किया है कि निकट भविष्य में राज्य की 10 रिक्त विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। मायावती ने लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की एक समीक्षा बैठक में उपचुनाव लड़ने की घोषणा की। अमूमन उपचुनावों से दूर रहने वाली बसपा ने इस उपचुनाव को पूरे दमखम से लड़ने का फैसला किया है। बसपा मुख्‍यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, मायावती ने कहा, “लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में...

  • राज्यसभा चुनावों की अब दावेदारी

    राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने एक बार फिर चौंकाया है। आमतौर पर चुनाव की घोषणा के साथ ही अधिसूचना जारी हो जाती है और नामांकन शुरू हो जाता है। खासतौर से तब जबकि सीट दो महीने से खाली हो। लेकिन चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव की घोषणा से एक महीने बाद अधिसूचना जारी होगी। आयोग ने तीन दिन पहले चुनाव की घोषणा की और कहा कि 14 अगस्त से नामांकन होंगे और चुनाव तीन सितंबर को होगा। यह भी पहली बार हो रहा है, जब चुनाव की घोषणा...

  • राज्यसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए जोड़तोड़ शुरू

    भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है साथ ही बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भी रणनीति बनने लगी है। दरअसल भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं 14 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और 21 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल होगा और जरूरी हुआ तो 3 सितंबर को मतदान होगा कार्यक्रम जारी होते ही भाजपा में जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।...

  • उपचुनावों से घबरा रही है भाजपा!

    विधानसभा के उपचुनावों की घोषणा नहीं हो रही है। चुनाव आयोग को इस बारे में फैसला करना है लेकिन उसने सीटें खाली होने के करीब डेढ़ महीने बाद तक चुनावों की घोषणा नहीं की है। इसका कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है। आखिर इसी चुनाव आयोग ने लोकसभा के नतीजे आने के साथ ही सात राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया था। तब सबको हैरानी हुई थी कि आखिर अभी तीन महीने तक चली चुनाव प्रक्रिया समाप्त हुई है तो अभी तुरंत क्यों चुनाव कराए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर...

  • बिहार में राजनीतिक दलों की नजर अब 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर

    पटना। बिहार (Bihar) के रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत और दोनों गठबंधन की हार के बाद सभी राजनीतिक दलों की नजर अब चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-Elections) पर टिकी है। रूपौली में एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों की हार के बाद राजनीतिक दलों की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं। वैसे, आगामी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद, रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह, बेलागंज के विधायक सुरेंद्र यादव और इमामगंज के विधायक जीतन राम मांझी के सांसद बन जाने के बाद ये सभी...

  • उपचुनावों में प्रतिष्ठा की लड़ाई

    सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। इनमें से कई या लगभग सारे उपचुनाव प्रतिष्ठा वाले हैं। तभी सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगा कर चुनाव लड़ा है। बिहार की रूपौली सीट सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा वाली सीट बन गई है, जहां प्रचार के लिए नीतीश कुमार भी गए और तेजस्वी यादव भी गए। नीतीश के साथ राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री भी प्रचार में गए। यह चुनाव प्रतिष्ठा वाला इसलिए बना है क्योंकि नीतीश की पार्टी छोड़ने वाली बीमा भारती को तेजस्वी ने उम्मीदवार बनाया है। वे विधानसभा से इस्तीफा देकर लोकसभा...

  • कांग्रेस और सपा उपचुनाव भी साथ लड़ेंगे

    कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव में हुए तालमेल आगे भी जारी रहेगा। राज्य में अगले कुछ दिन में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और सपा दोनों इन सीटों पर मिल कर चुनाव लड़ेंगे। इनमें एक सीट सीसामऊ की है, जो समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को एक मामले में सजा होने की वजह से खाली हुई है और बाकी सीटें विधायकों के लोकसभा का चुनाव जीतने की वजह से खाली हुई हैं। इनमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह की करहल सीट भी है। बताया जा...

  • कई राज्यों में मिनी आम चुनाव

    चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। पता नहीं आयोग को क्या हड़बड़ी थी, जो उसने इंतजार नहीं किया है। उसे पता है कि कई राज्यों में बड़ी संख्या में विधायक इस बार लोकसभा का चुनाव लड़े हैं और उनमें से कई विधायकों की सीट खाली हो रही है। लोकसभा चुनाव जीतने वाले विधायकों का इस्तीफा शुरू हो गया है और सभी का इस्तीफा 18 जून तक हो जाएगा। ध्यान रहे लोकसभा या विधानसभा की दो-दो सीटों पर जीतने वाले या लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव जीतने वालों को किसी एक...

  • उपचुनावों का भी असर होगा

    कर्नाटक विधानसभा के साथ साथ चार राज्यों में लोकसभा की एक और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। उपचुनाव के सारे नतीजे बड़ा असर डालने वाला हैं। इसमें भी खासतौर से उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा, पंजाब की जालंधर लोकसभा और ओडिशा की झारसुगौडा सीट बहुत महत्व की है। आमतौर पर उपचुनावों से सरकारों की स्थिरता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन उनसे आगे की राजनीति प्रभावित होती है। इन तीनों सीटों के नतीजे संबंधित राज्यों की राजनीति को प्रभावित करेंगे। इसके साथ साथ आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बीजू जनता दल की राजनीति भी प्रभावित होगी।...

  • महाराष्ट्र में उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव

    नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले में दो विधानसभा (Assembly) सीटों पर उपचुनाव (by-election) के तहत मतदान की तारीख 27 फरवरी से बदलकर 26 फरवरी (February 26) कर दी है। ये भी पढ़ें- http://जम्मू कश्मीर के पुंछ से दो एके राइफल, गोला-बारूद बरामद आयोग को सूचित किया गया था कि पहले जो मतदान की तारीख तय की गयी थी उस दिन वहां 12वीं कक्षा और स्नातक की परीक्षाएं होनी हैं। आयोग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तिथि में बदलाव की घोषणा की। (भाषा)

और लोड करें