कैबिनेट का इंतजार भी लंबा चलेगा
जिस तरह से संसद के विशेष सत्र का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है वैसे ही कैबिनेट में फेरबदल का इंतजार भी समाप्त नहीं हो रहा है। संसद के मानसून सत्र के अनिश्चितकाल तक स्थगित हुए 84 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक उसका सत्रावसान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि सरकार दो तिहाई बहुमत का इंतजाम कर रही है। उसके बाद विशेष सत्र बुलाया जाएगा और महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन बिल पास कराने का प्रयास होगा। हालांकि अब उसका समय लगभग निकल चुका है। अब शीतकालीन सत्र का समय आ गया है।...