सीजेपी और सोनम के आंदोलन की सीमाएं
सोनम वांगचुक जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं और कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी प्रदर्शन कर रही है। परंतु सरकार सुन नहीं रही है। सरकार ने तो पूरे एक साल तक किसानों की भी नहीं सुनी थी। देश के कई राज्यों के किसान दिल्ली की चौहद्दी में डेरा डाल कर एक साल तक बैठे रहे। एक सौ से ज्यादा किसानों की इस दौरान मृत्यु हुई। केंद्र सरकार ने उनकी बात तब सुनी, जब उत्तर प्रदेश और पंजाब का चुनाव नजदीक आया। ध्यान रहे उस आंदोलन का दायरा बहुत व्यापक था। उसमें बहुत ज्यादा लोग शामिल थे और देश,...