CM Rekha Gupta

  • दिल्ली की महिलाओं को पैसे का इंतजार

    दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने चार महीने हो गए। पिछले दिनों सरकार ने एक सौ दिन पूरे होने का जश्न मनाया और सभी अखबारों में पूरे पूरे पन्नों के विज्ञापन दिए गए। सब जानते हैं कि एक सौ दिन में कोई भी सरकार कोई बड़ा काम नहीं कर सकती है। मिसाल के तौर पर दिल्ली में नालों की सफाई की दो डेडलाइन फेल हो चुकी और कहा जा रहा है कि अभी तक 40 फीसदी नालों की ही सफाई हो पाई है, जबकि प्री मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। मंगलवार, 17 जून की...

  • दिल्ली सरकार का बड़ा कदम,अब स्कूल की मनमानी खत्म…पैरेंट्स को मिली फीस कंट्रोल की ताक़त

    दिल्ली के निजी स्कूलों में फीस की मनमानी बढ़ोत्तरी को लेकर पिछले कुछ महीनों से जारी बवाल के बीच अब एक बड़ी राहत की खबर आई है। अभिभावकों की शिकायतों और गुहार को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। दिल्ली कैबिनेट ने ‘दिल्ली स्कूल फी एक्ट’ को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से की जाने वाली फीस बढ़ोत्तरी पर रोक लगाना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फैसले की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि अब कोई भी स्कूल मनचाहे तरीके...

  • यमुना साफ सुथरी दिखने लगी?

    भाजपा की केंद्र और राज्यों की सरकारें पलक झपकते ही समस्याओं को छूमंतर कर देती हैं। जैसे केंद्र सरकार ने एक दिन अचानक ऐलान कर दिया कि भारत खुले में शौच से मुक्त हो गया। हालांकि हकीकत यह है कि पूरे देश की बात छोड़िए राजधानी दिल्ली में हर दिन सुबह हजारों लोग खुले में शौच करते जाते दिखते हैं। यमुना इसी तरह से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कुछ कुछ साफ दिखने लगी है। उनको मुख्यमंत्री बने हुए तीन महीने नहीं हुए हैं और जो काम दशकों में नहीं हुआ वे उसका दावा करने लगीं। हालांकि दिल्ली के...

  • पहली बार के विधायकों का सीएम बनना

    delhi new CM :  नरेंद्र मोदी गुजरात का मुख्यमंत्री पहले बने थे और विधायक उसके बाद बने थे। उससे पहले वे कभी विधायक या सांसद नहीं रहे थे। इसी तरह वे पहली बार सांसद बने तो प्रधानमंत्री बने। तभी से वे इस प्रयोग को दोहरा रहे हैं। पहली बार के विधायक हो सकता है पहले भी मुख्यमंत्री बने हों लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमान में भाजपा ने इसको सांस्थायिक रूप दिया है। (delhi new CM) एक के बाद एक राज्यों में ऐसे नेता मुख्यमंत्री हो रहे हैं, जो पहली बार विधायक बने है। अनुभवी लोगों को और ऐसे लोगों...