फड़नवीस विरोधियों की मुहिम!
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शनिवार को दिल्ली आए। यह संयोग था कि शनिवार को ही धर्मेंद्र प्रधान का शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा हुआ और जंतर मंतर पर छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसी बीच फड़नवीस के दिल्ली आने पर मीडिया और सोशल मीडिया में अचानक यह शोर उठ गया कि वे देश के नए शिक्षा मंत्री होने जा रहे हैं। हालांकि यह तत्काल संभव नहीं था क्योंकि किसी राज्य के मुख्यमंत्री को पद से हटाने का मामला ऐसे बिजली के स्विच दबाने जैसा नहीं होता है। दूसरे संसद सत्र के बीच में मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल...