फड़नवीस के हवाले अजित पवार की पार्टी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद बहुत पावरफुल होकर उभरे हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। उनकी कमान में भाजपा अकेले 132 सीट जीत कर बहुमत के बहुत नजदीक पहुंच गई है। बरसों क्या दशकों से कोई एक पार्टी महाराष्ट्र में बहुमत के इतने करीब नहीं पहुंची थी। भाजपा को बहुमत के नजदीक ले जाने के साथ साथ जानकार सूत्रों का कहना है कि फड़नवीस ने अजित पवार की एनसीपी को भी पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है। सुनेत्रा पवार की पार्टी का संचालन भी एक तरह से वे ही कर रहे...