ईडी ने बिहार में ‘अवैध’ रेत खनन मामले में तीन राज्यों में छापेमारी की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में 130 करोड़ रुपये के कथित अवैध बालू खनन से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को तीन राज्यों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत बिहार के बांका और पटना, राजस्थान के श्रीगंगानगर और जयपुर तथा दिल्ली में कुल आठ ठिकानों पर तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच बिहार के बांका जिला स्थित महादेव एन्क्लेव नामक कंपनी से संबंधित है। उन्होंने कहा कि इस कंपनी का नियंत्रण श्रीगंगानगर निवासी अशोक चांडक और उनके पुत्र राघव चांडक...